
PBKS vs DC Highlights, IPL 2025: PAK अटैक के बीच रद्द हुआ पंजाब-दिल्ली का IPL मैच, धर्मशाला के स्टेडियम की सभी लाइट्स बुझाई गईं
AajTak
Punjab Kings (PBKS) vs Delhi Capitals (DC) Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर है. आईपीएल में दिल्ली और पंजाब के बीच अबतक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब ने 17 मैच जीते.
Punjab Kings vs Delhi Capitals, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रद्द कर दिया गया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 मई (बुधवार) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में था. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी, लेकिन 10.1 ओवर के खेल के बाद मैच को रद्द कर दिया गया. एहितायतन स्टेडियम की सारी फ्लड लाइट्स ऑफ कर दी गईं. साथ ही आईपीएल अधिकारियों ने टीमों को एचपीसीए स्टेडियम से बाहर जाने का निर्देश दिया है.
पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए. प्रियांश आर्य ने 5 चौके और छह छक्के की मदद से 34 बॉल पर 70 रन बनाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह 28 बॉल पर 50 रन और श्रेयस अय्यर 0 रन बनाकर नाबाद लौटे.
पाकिस्तान को भारत का मुंहतोड़ जवाब
जम्मू और पंजाब में कई स्थानों पर पाकिस्तानी अटैक को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया. साथ ही अखनूर में एक ड्रोन को मार गिराया गया.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









