
Paytm Spoof Scam: Paytm यूज करते हैं? सावधान हो जाएं, वर्ना ठगे जा सकते हैं
AajTak
Paytm Spoof App Scam: Paytm के नाम पर एक नया स्कैम सामने आया है. दरअसल साइबर क्रिमिनल्स ने एक स्पूफ ऐप बनाया है जो लोगों को ठग रहा है.
पॉपुलर डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm का एक स्पूफ ऐप वायरल हो रहा है. दरअसल Paytm Spoof ऐप फ्रॉड ऐप है जो लोगों को चूना लगा रहा है. इस ऐप के जरिए आपको भी आसानी से बेवकूफ बनाया जा सकता है.
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Paytm Spoof ऐप देखा जा सकता है. ये ऐप काम कैसे करता है इस वीडियो में आप देख सकते हैं.
साइबर क्रिमिनल्स ने इस ऐप को खास तौर पर मर्चेंट्स यानी दुकानदारों को बेवकूफ बनाने के लिए तैयार किया है. मर्चेंट्स के अलावा इस ऐप से आम पेटीएम यूजर्स को बेवकूफ बनाया जा सकता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










