
Paytm में जुड़ा वैक्सीन फाइंडर फीचर, वैक्सीन स्लॉट्स की मिलेगी जानकारी
AajTak
Paytm में Vaccine Finder फीचर जुड़ा है. इस फीचर के तहत पेटीएम यूजर्स अपने आस पास वैक्सीनेशन का स्लॉट पता कर सकते हैं.
पेमेंट ऐप Paytm पर अब वैक्सीन स्लॉट की जानकारी मिल सकेगी. भारत में 18 साल और इससे ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लग रही है. लेकिन ज्यादातर जगहों पर वैक्सीन की भारी किल्लत है. इसी वजह से लोग रजिस्टर कर ले रहे हैं, लेकिन वैक्सीन लगवाने का स्लॉट उन्हें नहीं मिल रहा है. वैक्सीन स्लॉट से जुड़ी जानकारी के लिए पेटीएम से पहले भी चार वेब डेवेलपर्स ने मिल कर getjab.in नाम की वेबसाइट बनाई है. इस वेबसाइट पर भी आपको अपने आस पास के वैक्सीन स्लॉट के बारे में पता चलेगा. इस वेबसाइट का दावा है कि यहां से आपको डेटा किसी को नहीं बेचा जाएगा. ये वेबसाइट वैक्सीन स्लॉट की जानकारी सरकार के COWIN पोर्टल से लेती है और इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट Azure यूज किया जाता है. बहरहाल Paytm की बात करें तो यहां वैक्सीन स्लॉट की जानकारी के लिए सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप डाउनलोड करना होगा. पेटीएम ऐप डाउनलोड करके आप लॉग इन करेंगे. अगर अकाउंट नहीं है तो पहले अकाउंट बनाना होगा. हालांकि Getjab पर ऐसा नहीं है. ये एक वेबसाइट है और यहां अकाउंट बनाने या ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










