
Paytm फाउंडर इस 'रोबोट लैपटॉप' के हुए दीवाने! वॉयस कमांड पर ऐसे कर रहा काम
AajTak
Paytm founder विजय शेखर शर्मा ने एक गजब के लैपटॉप को दिखाया है. X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है, जिसमें Lenovo कॉन्सेप्ट लैपटॉप को दिखाया है. यह लैपटॉप मोटर हिंज के साथ आता है और वॉयस कमांड पर काम करता है. इसमें फॉलो मी का फीचर है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Paytm Founder विजय शेखर शर्मा ने एक रोबोट लैपटॉप को शेयर किया है और देखने में यह बहुत ही अट्रैक्टिव है. यह लैपटॉप वॉयस कमांड पर ही ऑन होता है ओपेन और बंद हो जाता है. इस लैपटॉप को बर्लिन में चल रहे IFA 2024 के दौरान पेश किया है और यह एक कॉन्सेप्ट लैपटॉप है.
Lenovo द्वारा तैयार किया गया यह लैपटॉप वॉयस कमांड को फॉलो करता है. इसके हिंज भी रोटेट हो जाते हैं. यह वीडियो मीटिंग आदि में बहुत ही काम आ सकता है. विजय शेखर शर्मा ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया.
विजय शेखर शर्मा ने इस पोस्ट में उन्होंने इस लैपटॉप का वीडियो पोस्ट किया. यह लैपटॉप बिना छुए ओपेन हुआ और काम करने लगा. इसमें फॉलो मी का भी फीचर है.
Lenovo ने दिखाया Auto Twist AI PC को दिखाया है, जिसमें मोटर सपोर्टेड हिंज का इस्तेमाल किया है. ये हिंज मोटर्स वॉयस कमांड पर काम करते हैं. यह खुद को लैपटॉप और टैबलेट मोड में आता है. यह AI-powered 2-in-1 laptop है.
यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन से होता है ब्रेन कैंसर? WHO की लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
लेनोवो के इस लैपटॉप में फॉलो मी फीचर है, जिसकी मदद से यह यूजर्स को ट्रैक करता है. इसमें यूजर्स की मूमेंट के मुताबिक, लैपटॉप की स्क्रीन घूमती है. यह फीचर्स वीडियो कॉल के दौरान बहुत ही उपयोगी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










