
Paytm के नाम पर शुरू हुआ Scam, अब यूजर्स को ठगने के लिए ऐसे चली जा रही चाल
AajTak
Paytm Customer Care Number: पेटीएम को लेकर यूजर्स पहले ही कम परेशान नहीं थे, जो अब फ्रॉडस्टर्स ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. दरअसल, लोग पेटीएम पेमेंट बैंक में फंसे पैसों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. जिसमें कुछ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स ने फर्जी अकाउंट्स बना रखे हैं, जो कस्टमर केयर के नाम पर ठगी कर रहे हैं.
ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे हमने ठगा नहीं... कानपुर में आपको ठग्गू के लड्डू इस टैग लाइन से बिकते नजर आएंगे. ये टैग लाइन सिर्फ ठग्गू के लड्डू तक ही सीमित नहीं है बल्कि ऑनलाइन दुनिया के स्कैमर्स की भी यही लाइन हो चुकी है. कोई भी मौका हो, उसे ये अपने लिए अवसर में बदलते हुए नजर आते हैं.
अब हाल का मामला ही ले लीजिए. RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर कार्रवाई करते हुए तमाम सर्विसेस पर रोक लगा दी. बैंक से जुड़ी कई सर्विसेस अब उपलब्ध नहीं होंगी. ऐसे में लोगों में आपाधापी मचना लाज़मी था, लेकिन स्कैमर्स ने इसे एक मौके के रूप में देखा और जुट गए लोगों को ठगने में.
दरअसल, Paytm पेमेंट बैंक पर RBI की कार्रवाई के बाद बहुत से लोग वॉलेट और पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट में मौजूद अपने पैसों को विड्रॉ करने में लगे हुए हैं. ऐसे में बहुत से लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है. स्कैमर्स इन्हीं मुश्किलों को और भी मुश्किल बनाने में लगे हुए हैं.
ये भी पढ़ें- Paytm FASTag बंद करने में आ रही है मुश्किल? सिर्फ एक क्लिक में होगा कैंसिल, ये है प्रोसेस
इन स्कैमर्स ने लोगों को ठगने के लिए फर्जी पेटीएम कस्टमर केयर पेज को लाइव कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमें ऐसा ही एक अकाउंट मिला है, जो Paytm Customer Care के नाम पर चलाया जा रहा है. ये एक फेक अकाउंट है, जो तमाम यूजर्स के पोस्ट में किसी बॉट की तरह कमेंट कर रहा है.
आपने कई बार देखा होगा कि कैसे किसी शिकायत के बाद ब्रांड की ओर से तुरंत एक रिप्लाई आता है, जिसमें बताया जाता है कि जल्द ही आपकी परेशानी को दूर किया जाएगा. इसके लिए आप हमें अपनी डिटेल्स DM करें. ये फेक अकाउंट्स भी ऐसा ही कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










