
Paush Purnima Vrat 2026: आज रखा जा रहा पौष पूर्णिमा का व्रत, नोट करें पूजन विधि और स्नान-दान का मुहूर्त
AajTak
Paush Purnima Vrat 2026: पौराणिक कथाओं में उल्लेख मिलता है कि पौष पूर्णिमा का व्रत रखने से कष्ट, रोग और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है. यही कारण है कि इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है.
Paush Purnima Vrat 2026: आज, 3 जनवरी 2026 को साल की पहली पौष पूर्णिमा का व्रत रखा जा रहा है. सनातन धर्म में इस दिन व्रत रखना और स्नान-दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है. पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि पौष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से जातक को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है.
आज का व्रत कब रखा जाएगा
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष पूर्णिमा का व्रत और मुख्य स्नान आज, 3 जनवरी 2026, शनिवार को रखा जाएगा. प्रारंभिक तिथि और शास्त्रीय नियमों के अनुसार यह सबसे सही दिन है.
स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि 2 जनवरी 2026, शाम 6:53 बजे प्रारंभ हुई. पूर्णिमा तिथि समापन आज 3 जनवरी 2026, दोपहर 3:32 बजे होगा. उदया तिथि आज, 3 जनवरी 2026 को मान्य होगी.
स्नान-दान मुहूर्त: सुबह 5:25 से 6:20 बजे तक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









