
Paush Month 2024 Date: पौष माह का क्या है महत्व? जानें इस महीने की महिमा और उपासना विधि
AajTak
Paush Month 2024 Date: पौष के महीने में मध्य रात्रि की साधना उपासना त्वरित फलदायी होती है. इस महीने में गर्म वस्त्रों और नवान्न का दान काफी उत्तम होता है. लाल और पीले रंग के वस्त्र भाग्य में वृद्धि करते हैं.
Paush Month 2024 Date: हिन्दू पंचांग के 10वे महीने को पौष कहते हैं. इस बार पौष मास 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक रहेगा. इस महीने में हेमंत ऋतु का प्रभाव रहता है. इसलिए सर्दी काफी रहती है. इस महीने में सूर्य अपने विशेष प्रभाव में रहता है और अत: सूर्य की उपासना ही फलदायी होती है. ऐसी मान्यता है कि इस महीने सूर्य ग्यारह हजार रश्मियों के साथ व्यक्ति को उर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करता है. पौष मास में अगर सूर्य की नियमित उपासना की जाए तो वर्षभर व्यक्ति स्वस्थ्य और संपन्न रहेगा.
पौष मास का महत्व इस महीने में मध्य रात्रि की साधना उपासना त्वरित फलदायी होती है. इस महीने में गर्म वस्त्रों और नवान्न का दान काफी उत्तम होता है. लाल और पीले रंग के वस्त्र भाग्य में वृद्धि करते हैं. घर में कपूर की सुगंध का प्रयोग स्वास्थ्य को खूब अच्छा रखता है.
कैसे करें पौष मास में सूर्य देव की उपासना? पौष मास में प्रत्येक दिन नित्य प्रातः स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करें. ताम्बे के पात्र से सूर्य को जल दें. जल में रोली और लाल फूल जरूर डालें. इसके बाद सूर्य के मंत्र "ॐ आदित्याय नमः" का जाप करें. इस माह नमक का सेवन कम से कम करें.
खान-पान में सावधानी पौष की महीने में खाने पीने में मेवे और स्निग्ध चीजों का इस्तेमाल करना उचित होता है. चीनी की बजाय गुड का सेवन करें. अजवाइन, लौंग और अदरक का सेवन लाभकारी होता है. स्नान में गड़बड़ी और अत्यधिक खाना खतरनाक हो सकता है - इस महीने में बहुत ज्यादा तेल घी का प्रयोग भी उत्तम नहीं होगा।
सूर्य उपासना के महामंत्र
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः। ॐ सूर्याय नम: ॐ घृणि सूर्याय नम: ॐ हृां मित्राय नम:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










