
Paush Amavasya 2022: साल की आखिरी अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Paush Amavasya 2022: पौष अमावस्या 23 दिसंबर यानी आज मनाई जा रही है. यह साल की आखिरी अमावस्या है. आज के दिन पितरों के श्राद्ध का महत्व बताया गया है. साथ ही आज के दिन पितृ दोष और काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए व्रत रखा जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार, पौष अमावस्या का बहुत ज्यादा महत्व है.
Paush Amavasya 2022: पौष अमावस्या को सबसे खास दिनों में से एक माना जाता है. इस साल पौष अमावस्या 23 दिसंबर यानी आज मनाई जा रही है. यह साल की आखिरी अमावस्या है. पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं. पौष मास में ही धनु संक्रांति आती है और सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास शुरू होता है. इस मास में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं इसलिए इस मास में पितरों के पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करने का विधान है. यह मास धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन के लिए उत्तम माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इस मास को 'छोटा श्राद्ध पक्ष' भी कहा जाता है. इस महीने में पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान के साथ ही भगवान विष्णु और सूर्य पूजा का भी विशेष महत्व है. आइए जानते हैं पौष अमावस्या का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.
पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त (Paush Amavasya 2022 Shubh muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, पौष अमावस्या 23 दिसंबर 2022 यानी आज मनाई जा रही है. पौष अमावस्या तिथि की शुरुआत 22 दिसंबर 2022 यानी कल शाम 07 बजकर 13 मिनट से शुरू हो चुकी है. इसका समापन 23 दिसंबर को आज शाम 03 बजकर 46 मिनट पर होगा.
पौष अमावस्या पूजन विधि (Paush Amavasya 2022 Pujan Vidhi)
इस दिन सुबह उठकर स्नान करें. इसके बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं. अब सूर्य देव को अर्घ्य दें. यदि आप व्रत रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें. इस दिन पितर संबंधित काम करने चाहिए और पितरों के निमित्त तर्पण और दान करना चाहिए. भगवान का ध्यान करें. अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का अधिक महत्व होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा भी की जाती है. इस दिन गरीब लोगों को दान करना चाहिए.
पौष अमावस्या के दिन भूलकर न करें ये काम (Paush Amavasya Dos and Donts)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










