
Patna Terror Module: एक्शन में NIA, फरार सनाउल्लाह के घर चस्पा की नोटिस
AajTak
पटना टेरर मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अब एक्शन में आ गई है. NIA ने फरार चल रहे संदिग्ध सनाउल्लाह के दरभंगा स्थित घर पर नोटिस चस्पा कर उससे 4 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है. NIA ने सनाउल्लाह को 4 अगस्त के दिन 10 बजकर 30 मिनट पर पटना स्थित अपने दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है.
बिहार का आतंकी मॉड्यूल चर्चा में है. पटना टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) एक्शन में आ गई है. एक दिन पहले ही एनआईए ने दरभंगा समेत कई जगह एनआईए ने छापेमारी की थी. एनआईए ने अब संदिग्ध आतंकियों के घर पर नोटिस भेजना भी शुरू कर दिया है. एनआईए ने दरभंगा के संदिग्ध आतंकी सनाउल्लाह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
एनआईए ने दरभंगा में सनाउल्लाह के घर पर नोटिस चस्पा किया है. एएनआईए ने सनाउल्लाह के घर पर नोटिस चस्पा कर 4 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है. सनाउल्लाह के घर चस्पा की गई नोटिस में पटना स्थित एनआईए दफ्तर पहुंचने के लिए कहा गया है. सनाउल्लाह के घर चस्पा नोटिस में कहा गया है कि वो 4 अगस्त को दिन में 10 बजकर 30 मिनट पर पटना दफ्तर पहुंचे.
गौरतलब है कि पटना टेरर मॉड्यूल केस में वांछित सनाउल्लाह फरार चल रहा है. एनआईए को सनाउल्लाह की तलाश है. पटना टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद इस मामले में 26 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. ये सभी संदिग्ध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य बताए जा रहे हैं. सनाउल्लाह भी पीएफआई का सदस्य बताया जा रहा है.
बता दें कि एनआईए ने दो दिन पहले ही यानी 28 जुलाई को बिहार के दरभंगा में छापेमारी भी की थी. एनआईए ने सनाउल्लाह के साथ ही नूरुद्दीन और मुस्तकीम के घर पर भी छापेमारी की थी. इस मामले में अब तक पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी फरार चल रहे हैं. फरार चल रहे संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए अब एनआईए की टीम एक्शन में आ गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










