
Patna: गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा
AajTak
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां बीच गंगा नदी में नाव में ब्लास्ट हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई. इस भयानक हादसे में तमाम लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे.
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया. शनिवार दोपहर बीच गंगा नदी में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई. इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हो गए. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि नाव के जरिए अवैध बालू को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था. इसी दौरान बालू परिवहन में लगे लोगों के लिए नाव पर ही दोपहर का खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और नदी के बीचों-बीच आग की लपटों में चार नाव सवारों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे मनेर थाना अध्यक्ष ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है. इस घटना में कई नाव सवारों के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है. फिलहाल घायलों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. Video:
बिहार में हाल फिलहाल में ब्लास्ट की यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले बीती 24 जुलाई को छपरा जिले के खोदाईबाग गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था. इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जिले के खैरा इलाके स्थित खोदाईबाग इलाके में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी. अचानक फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई. इससे नदी किनारे बनी फैक्ट्री की इमारत का बड़ा हिस्सा ढह भी गया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






