
Pathaan Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की पठान, नहीं हुई ताबड़तोड़ कमाई, 500 करोड़ क्लब में होगी शामिल?
AajTak
Pathaan Box Office Collection: दूसरे हफ्ते में पठान की कमाई डबल डिजिट से लुढ़कर सिंगल डिजिट में आ गई है. पठान के 14वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सोमवार और मंगलवार की कमाई में ज्यादा फर्क नहीं है.
Pathaan Box Office Collection Day 14: शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. पठान हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है. दूसरे वीकेंड भी पठान की कमाई धुआंधार रही, लेकिन अब वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है.
14वें दिन कैसी रही पठान की कमाई?
दूसरे हफ्ते में पठान की कमाई डबल डिजिट से लुढ़कर सिंगल डिजिट में आ गई है. पठान के 14वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, रिलीज के 14वें दिन पठान का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 7 से 8 करोड़ रुपये रहा है. इससे पहले 13वें दिन पठान ने करीब 9.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि, सोमवार और मंगलवार की कमाई में ज्यादा फर्क नहीं है.
#Pathaan early estimates for Day 14 All-India Nett is around ₹ 7 to 8 Crs..
इसका मतलब यही है कि पठान की कमाई में भले ही गिरावट आई है, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ बनाई हुई है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पठान जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है.
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पठान का डंका

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










