
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
AajTak
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मेकर्स के लिए टकसाल बन चुकी है! भारत से लेकर विदेशों तक हर दिन इस फिल्म का क्रेज नई ऊंचाई छू रहा है. हर दिन नए रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं. अब धुरंधर 2 ने छठे दिन फिर एक शानदार रिकॉर्ड बना डाला है. सनी देओल की गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए, धुरंधर 2 बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा मंगलवार लेकर आई है. एक दिन की इस धुआंधार कमाई से अब रणवीर की फिल्म ने 4 महीने में दूसरी बार रणबीर कपूर की एनिमल को पछाड़ा है. और वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार करके, ये सिर्फ 6 दिन में बॉलीवुड की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
धुरंधर 2 का रिकॉर्डतोड़ मंगलवार सबसे बड़े ऑल टाइम वीकेंड के बाद आ रही धुरंधर 2 के लिए कामकाजी हफ्ता सबसे बड़ा टेस्ट है. पिछले कुछ सालों में ये ट्रेंड रहा है कि फिल्में मंडे टेस्ट तो बचा ले जाती हैं, लेकिन मंगलवार तगड़ा स्पीड-ब्रेकर बन जाता है. सैकनिल्क का डेटा कहता है कि धुरंधर 2 ने 56.55 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ मंगलवार का ब्रेकर बिना कोई जर्क लगे पार कर लिया है.
अब तक बॉलीवुड में मंगलवार के दिन सबसे बड़ा कलेक्शन 55.40 करोड़, गदर 2 के नाम था. लेकिन सनी देओल की कमबैक फिल्म गदर 2 ने ये रिकॉर्ड स्वतंत्रता दिवस के नेशनल हॉलिडे के दिन बनाया था. धुरंधर 2 का आम वर्किंग डे में ये रिकॉर्ड तोड़ना बताता है कि इसकी फायरपावर कितनी तगड़ी चल रही है.
मंगलवार के कलेक्शन से धुरंधर 2 का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 575 करोड़ से ज्यादा हो गया है. सिर्फ 6 दिनों में बाहुबली 2, गदर 2, पठान और एनिमल का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ चुकी धुरंधर 2 अब 500 करोड़ क्लब में सबसे बड़ी फिल्म है. बॉलीवुड में रणवीर सिंह की टक्कर माने जाने वाले रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्म एनिमल ने 556 करोड़ लाइफटाइम नेट कलेक्शन किया था. दोनों धुरंधर फिल्मों से रणवीर सिंह ने 4 महीने में दूसरी बार एनिमल का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर दिया है.
टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों में धुरंधर 2 की एंट्री मंगलवार को भी भारत के साथ-साथ धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन दमदार रहा. मंगलवार को इंडिया ग्रॉस 65 करोड़ से ज्यादा रहा तो ओवरसीज ग्रॉस करीब 24 करोड़ है. सोमवार के कलेक्शन से धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था और मंगलवार के बाद इसका टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 940 करोड़ के करीब पहुंच चुका है.
सलमान खान की बजरंगी भाईजान 918 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म थी. अब धुरंधर 2 ने इसे पीछे छोड़कर ये पोजीशन अपने नाम कर ली है. बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में अब इस तरह हैं:

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










