
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
AajTak
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.
इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक्शन पैक्ड फिल्में तहलका मचा रही हैं. धुरंधर और एनिमल को लेकर फैंस ने जबरदस्त क्रेज दिखाया है. धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 ने भी सूने पड़े थिएटर्स को फिर से आबाद कर दिया है. कई फिल्मी सितारे भी धुरंधर-2 की सक्सेस से खुश हैं. लेकिन इसी बीच एक्शन पैक्ड फिल्म को लेकर आमिर खान के भांजे इमरान खान के कमेंट ने लोगों को हैरान कर दिया है.
इमरान ने रणवीर-रणबीर पर किया वार?
दरअसल, इमरान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा. इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए महिलाओं के प्रति नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाली फिल्मों की निंदा की. ऐसे में कई लोगों का मानना है कि इमरान खान ने रणबीर कपूर की एनिमल और रणवीर सिंह की धुरंधर पर तंज कसा है.
सेशन के दौरान एक फैन ने इमरान खान से अपील करते हुए कहा- प्लीज माचो रोल्स में खुद को ना ढालें, जो इस समय काफी ट्रेंड में हैं. फैन की इस रिक्वेस्ट पर इमरान खान ने जवाब दिया- हां, मुझे खून से लथपथ, बालों वाले, गुस्सैल आदमी का किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्मों को भरपूर रिप्रेजेंटेशन मिला है. हालांकि, इमरान ने रणबीर या रणवीर का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इमरान ने दोनों स्टार्स की फिल्मों पर ताना मारा है.
एक दूसरे यूजर ने इमरान से कहा- आप उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक रहे हैं, जिन्होंने एक 'अच्छे आदमी' को शांत, काइंड और भावनात्मक रूप से समझदार दिखाया. लेकिन अब बॉलीवुड के कई मैनस्ट्रीम हीरो लाउड, एग्रेसिव नजर आते हैं. वो अक्सर हिंसा या महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार को ग्लोरिफाई करते हैं. एक एक्टर के रूप में आप इस बदलाव को कैसे देखते हैं? क्या आपको लगता है कि यह सिर्फ एक दौर है या कहानी कहने के तरीके में एक गहरा बदलाव है? और क्या आपको लगता है कि ग्राउंडेड, सेंसिटिव मेल किरदारों की वापसी की गुंजाइश है?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










