
'करोड़ों कमाने वाली धुरंधर में किया काम, मगर फिल्म देखने को नहीं 500 रुपये' एक्टर का दर्द, इमोशनल हुए फैन्स
AajTak
‘धुरंधर 2’ में नजर आए एक ऑटो ड्राइवर ने खुलासा किया कि महंगी टिकटों की वजह से वो अपनी ही फिल्म नहीं देख पाए. उनका सादा जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आम आदमी की आर्थिक सच्चाई दिखा रहा है.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा असली किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन एक अलग वजह से. फिल्म के आखिर में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी को घर छोड़ने वाला ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की कहानी चर्चा में आ गई है.
गरीबी ने रोके कदम
फिल्म के आखिरी सीन में थोड़ी देर के लिए नजर आने वाले एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर बदरुल इसलाम ने बताया कि उसने अभी तक रणवीर सिंह की ये फिल्म थिएटर में नहीं देखी है. लेकिन इसकी क्या वजह है, ये जानकर सभी इमोशनल हो रहे हैं.
एक वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है, तो उन्होंने साफ कहा- अभी तक नहीं देखी. टिकट करीब 500 रुपये की है और फिल्म अभी नई-नई रिलीज हुई है, इसलिए देख नहीं पाया. बाद में देख लेंगे.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने फिल्म देखने की जिद की, क्योंकि वो उसमें नजर आए हैं, तो उन्होंने बहुत सादगी से जवाब दिया- हां, बच्चों ने कहा था. लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि हम पांच लोग हैं, तो 2500 रुपये लगेंगे. और 2500 रुपये हम एक महीने में बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें नहीं ले गया. मैंने कहा थोड़ा इंतजार करेंगे, बाद में देख लेंगे.
उनका ये सीधा-सादा जवाब, बिना किसी शिकायत के, लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसे आम जिंदगी की सच्चाई बता रहे हैं. इतनी बड़ी फिल्म में आना किसी के लिए सपने के बराबर होता है. लेकिन पैसों की तंगी ने उन्हें मजबूर किया हुआ है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










