
कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
AajTak
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.
'टटीरी' गाने पर छिड़े विवाद के बाद अब सिंगर और रैपर बादशाह अपनी दूसरी शादी को लेकर हेडलाइन्स में हैं. चर्चा है कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी संग शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर ईशा संग बादशाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं. दोनों जश्न में डूबे दिखे.
दूसरी बार दूल्हा बने बादशाह
बादशाह और ईशा रिखी किसी वीडियो में फेरे लेते दिखे, तो किसी तस्वीर में एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईशा संग बादशाह की ये पहली नहीं, बल्कि दूसरी शादी है. तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने फिर से घर बसाया है. ऐसे में फैंस उनकी पहली पत्नी को गूगल पर सर्च करने लगे हैं. तो आइए बताते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और कहां रहती हैं.
कौन हैं बादशाह की एक्स वाइफ?
बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मीन मसीह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में जैस्मिन से मिले थे, जहां दोनों की दोस्ती हुई थी. फिर रिश्ता प्यार में बदल गया. कुछ वक्त की डेटिंग के बाद कपल ने 2012 में शादी करके एक दूजे का हाथ थाम लिया था.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










