
'आदित्य धर ने एक्टर्स लिए, पार्टी करने वाले इंस्टाग्रामर्स नहीं', 'धुरंधर 2' से इंप्रेस अमीषा
AajTak
धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही हर किसी से वाहवाही लूटनी शुरू कर दी है. कई सितारे फिल्म की सराहना कर चुके हैं. अब अमीषा पटेल ने भी आदित्य धर की कास्टिंग पैटर्न की तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को आंखें खोलने वाला बताया.
बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती हैं. आदित्य धर की धुरंधर 2 ने भी कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है. कमाई के मामले में फिल्म इतिहास रच रही है. फैंस के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. अब अमीषा पटेल ने भी आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधे हैं.
धुरंधर -2 से इंप्रेस अमीषा
अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर आदित्य धर और धुरंधर-2 की तारीफ में पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा है. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के कास्टिंग पैटर्न पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने फिल्ममेकर्स से प्रोजेक्ट्स नहीं, बल्कि फिल्में बनाने की गुजारिश की है. अमीषा की पोस्ट खूब वायरल हो रही है.
अमीषा ने लिखा- इंडस्ट्री जिस तरह धुरंधर की तारीफ कर रही है, वो वाकई अद्भुत है. यह ब्रांड सभी तारीफों का हकदार है. इंडस्ट्री को यह समझने की जरूरत है कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने एक्टर्स को कास्ट किया है, न कि उन इंस्टाग्रामर्स को जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं. प्रोजेक्ट बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो. अमीषा ने फिल्म को आई ओपनर भी बताया.
अमीषा पटेल ने जिस तरह बेबाकी से इंडस्ट्री पर निशाना साधा है, उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और उनकी बात से सहमति जता रहे हैं. अमीषा से पहले आलिया भट्ट, रजनीकांत, कंगना रनौत, अल्लू अर्जुन जैसे सितारे भी आदित्य धर के विजन की तारीफ कर चुके हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










