
Parliament Session 2024: 'नए संकल्पों के साथ काम करेगी 18वीं लोकसभा', सत्र शुरू होने से पहले बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने लोकसभा सत्र शुरू होने से पहले देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा,'विकसित भारत 2047 का लक्ष्य लेकर 18वीं लोकसभा के सत्र का आरंभ हो रहा है. आजादी के बाद दूसरी बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर मिला है.'
लोकसभा सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा,'18वीं लोकसभा नए संकल्पों के साथ काम करेगी.' उन्होंने कहा,'यह नई उमंग, नए उत्साह और नई गति को प्राप्त करने का अवसर है. विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार और गौरवमय तरीके से संपन्न हुआ है. यह 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व की बात है.'
पीएम मोदी ने आगे कहा,'. विकसित भारत 2047 का लक्ष्य लेकर 18वीं लोकसभा के सत्र का आरंभ हो रहा है. आजादी के बाद दूसरी बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर मिला है. ये अवसर 60 साल बाद आया है. इसके लिए जनता का आभार.'
'संविधान को नकार दिया गया था'
प्रधानमंत्री ने कहा,'भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी की भारत के संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था. देश को जेल खाना बना दिया गया था. लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच लिया गया था. हम सभी संकल्प लेते हैं कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले किया गया था. 18वीं लोकसभा भारत के अमृतकाल की है, इसका गठन भी एक शुभ संकेत है.'
25 जून ना भूलने वाला दिन
पीएम ने कहा,'कल 25 जून है, जो लोग इस देश की संविधान की गरिमा के लिए समर्पित हैं, भारत के लोकतंत्र में निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून ना भूलने वाला दिन है. कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र में जो धब्बा लगा था, उसके 50 साल हो रहे हैं. 18वीं लोकसभा में हमारे लिए खुशी की बात है. युवा सांसदों की संख्या अच्छी है.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









