
Parliament Session: राज्यसभा में सांसदों ने सीटी बजाकर किया हंगामा, सभापति ने सदस्यों के आचरण पर जतायी आपत्ति
ABP News
विपक्षी सदस्यों का हंगामा मौजूदा मानसून सत्र की शुरुआत से ही जारी है. मौजूदा मानसून सत्र में अब तक राज्यसभा में शून्यकाल नहीं हो पाया है.
Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध शुक्रवार को भी नहीं दूर हो सका. विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक सुबह शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने हंगामा करने वाले सदस्यों के आचरण पर आपत्ति जतायी और कहा कि सदन में सीटी बजाना शोभनीय नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण से सदन की गरिमा प्रभावित होती है. इसके बाद कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने अपने एक सवाल के जवाब को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के जवाब में कहा गया था कि देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई. इस पर सभापति ने कहा कि उनके नोटिस के संबंध में प्रक्रिया जारी है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












