
Paris Olympics 2024 Day 9 Live Updates: हॉकी में भारत-ग्रेट ब्रिटेन के बीच जोरदार भिड़ंत, दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर
AajTak
Paris Olympics 2024 Day 9 Live: पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन यानी 4 अगस्त (रविवार) को भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं. भारतीय जांबाज बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग, बॉक्सिंग, गोल्फ, सेलिंग जैसे इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. बैडमिंटन में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. वहीं भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम-8 मुकाबले में खेल रही. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी.
Paris Olympics 2025 Day 9 Updates: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में नौवें दिन यानी रविवार (4 अगस्त) को भी भारतीय खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग, शूटिंग जैसे इवेंट्स में दमखम दिखा रहे हैं. बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. लक्ष्य सेन यदि ये मैच जीतते तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होना है. वहीं भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम-8 मुकाबला खेलेगी. यह मैच जीतने पर वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी लि कियान का सामना करेंगी.
पेरिस ओलंपिक 2024 का आठवां दिन (3 अगस्त) भारत के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा. शूटिंग में मनु भाकर महाहैट्रिक बनाने से चूक गईं. मनु ने वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में चौथी पोजीशन हासिल की. जबकि बॉक्सिंग में निशांत देव मेडल से चूक गए. निशांत को मेन्स 71 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उधर दीपिका कुमारी और भजन कौर की हार के साथ ही तीरंदाजी में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. यहां देखिए नौवें दिन के खेल से जुड़े सभी अपडेट्स...

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









