
Paris Olympics 2024 Day 9 India Schedule: भारत के दो मेडल होंगे पक्के... हॉकी टीम भी मचाएगी गदर, जानें पेरिस ओलंपिक में आज का शेड्यूल
AajTak
Paris Olympics 2024 Day 9 (4 August) India's Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज भारत के दो मेडल पक्के हो सकते हैं. बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर मेडल पक्का करना चाहेंगी.
Paris Olympics 2024 Day 9 (4 August) India's Full Schedule: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी नौवें दिन (4 अगस्त) भी पेरिस ओलंपिक मेंदमखम दिखाने जा रहे है. बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. लक्ष्य सेन यदि ये मैच जीतते तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होना है, जो टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं.
वहीं भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम-8 मुकाबले में खेलेगी. यह मैच जीतने पर वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी लि कियान का सामना करे़गी. अगर लवलीना यह मैच लेती हैं तो उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना तय हो जाएगा. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जो शूटिंग में आए हैं. आइए जानते हैं नौवें दिन भारत का फुल शेड्यूल...निशानेबाजी
महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण :विजयवीर सिद्धू और अनीश : दोपहर 12.30 बजे से
गोल्फ
पुरुष राउंड 4 (स्ट्रोक प्ले) - शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12:30 बजे
हॉकी

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









