
Paris Olympics 2024, Arjun Babuta Live Updates: अर्जुन बाबुता मेडल जीतने से चूके, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल में हासिल किया चौथा स्थान
AajTak
अर्जुन बाबुता मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में चौथे नंबर पर रहे. अर्जुन बाबुता क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे. बाबुता ने 60 शॉट की क्वालिफिकेशन सीरीज में 630.1 का स्कोर बनाया था.
पेरिस ओलंपिक 2024 का आज (29 जुलाई) तीसरा दिन है. आज शूटिंग में भारत को अर्जुन बाबुता से मेडल की उम्मीद थी, जो मेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में उतरे थे. अर्जुन 208.4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रहे. हालांकि अर्जुन ने कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया. एक समय अर्जुन मेडल जीतने की स्थिति में थे, लेकिन आखिरी शॉट उनका सटीक नहीं रहे. आखिरी शॉट में वह केवल 9.5 अंक जुटा पाए.अर्जुन 20 शॉट में से सिर्फ दो मौके पर 10 से कम का स्कोर बना पाए.
चीनी खिलाड़ी ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड
फाइनल मुकाबले में 8 शूटर्स ने भाग लिया. चीन के लीहाओ शेंग ने इस इवेंट का गोल्ड जीता. लीहाओ शेंग ने 252.2 अंक स्कोर किया और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया. स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन ने 251.4 अंकों के साथ सिल्वर, जबकि क्रोएशिया के मैरिसिक मीरान ने 230 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता.
फाइनल में अर्जुन बाबुता का प्रदर्शन पहली सीरीज: 10.7, 10.2, 10.5, 10.4, 10.6, कुल: 52.4 अंक दूसरी सीरीज: 10.7, 10.5, 10.4, 10.6, 10.4, कुल: 52.6 अंक बाकी के 10 शॉट: 10.6, 10.8, 9.9, 10.6, 10.2, 10.7, 10.5, 10.1, 10.5, 9.5
बता दें कि अर्जुन बाबुता क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे. बाबुता ने 60 शॉट की क्वालिफिकेशन सीरीज में 630.1 का स्कोर बनाया था. अर्जुन ने पहली सीरीज में 105.7, दूसरी में 104.9, तीसरी में 105.5, चौथी में 105.4, पांचवीं में 104.0 और छठी सीरीज में 104.6 अंक हासिल किए. इस इवेंट का फाइनल कल (29 जुलाई) खेला जाएगा. बता दें कि मेन्स 10 मीटर एयर राइफल में संदीप सिंह भी भाग ले रहे थे, लेकिन वह 629.3 अंकों के साथ वह 12वें स्थान पर रहे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







