
Pariksha Pe Charcha 2025: एग्जाम स्ट्रेस कम करने के टिप्स देंगे पीएम मोदी, CBSE का जरूरी नोटिस जारी
AajTak
Pariksha Pe Charcha 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 'परीक्षा पे चर्चा 2025' का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह पहल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का मंच देती है. प्रतियोगिता 14 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक innovateindia1.mygov.in पर आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा तनाव कम करना और छात्रों को उनके सपने पूरा करने में मदद करना है.
Pariksha Pe Charcha 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 'परीक्षा पे चर्चा 2025' का नोटिफिकेशन जारी किया है. जो छात्र, शिक्षक और अभिभावर 'परीक्षा पे चर्चा 2025 प्रोग्राम' में शामिल होना चाहते हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं.
14 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिता सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बोर्ड ने बताया है कि एक ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रतियोगिता innovateindia1.mygov.in वेबसाइट पर आयोजित की जा रही है. यह प्रतियोगिता 14 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 14 जनवरी 2025 तक चलेगी. कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र, शिक्षक और अभिभावक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.
ऑनलाइन MCQ प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
पीएम मोदी से सवाल पूछने का मौका यह प्रतियोगिता दरअसल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका देती है. प्रतियोगिता में पूछे गए सर्वश्रेष्ठ सवालों को कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है. सीबीएसई ने स्कूलों से आग्रह किया है कि वे इस पहल को बढ़ावा दें.
परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य इस पहल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में परीक्षा का तनाव कम करना है. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके सपने पूरा करने में मदद करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन करना है. इस साल भी सेलेक्ट लोगों को भी मीडिया से बातचीत करने का मौका मिल सकता है.
आधिकारिक सूचना

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










