
Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी है बेहद बातूनी, तो इस तरह बदलें दिनभर बोलने की आदत
ABP News
बच्चों में जानने, देखने और समझने की बहुत जिज्ञासा होती है. ऐसे में कई बार कुछ बच्चे बहुत बातूनी हो जाते हैं, जिसकी वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है. कई बार इस आदत की वजह से बच्चे दूसरों को सुनना भी भूल जाते हैं. ऐसे में आप उनकी इस आदत को बदल सकते हैं. जानते हैं कैसे
बच्चे बेहद चुलबुले और बातूनी होते हैं, हालांकि सभी बच्चे ऐसे हों ये जरूरी नहीं है. बच्चे अपनी मासूमियत भरी बातों से आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखते हैं. घर के बड़े बुजुर्गों का समय काटने के लिए बच्चे सबसे अच्छा जरिया होते हैं. लेकिन कई बार बच्चों के ज्यादा बात करने या सवाल पूछले से लोग परेशान हो जाते हैं. कई बार जब बच्चों में ज्यादा बोलने की आदत होती है तो वो बिना सोचे समझे किसी के भी सामने कुछ भी बोल देते हैं, जिसकी वजह से उनके माता-पिता को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. अगर आपके बच्चे में भी ऐसी आदत है जिससे आप परेशान रहते हैं तो आप धीर-धीरे इस आदत को बदल सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बच्चे की ज्यादा बोलने वाली आदत को सुधार सकते हैं. 1- बच्चों से बातें करें- बच्चों में आदत होती है जब तक वो अपनी बातें कह नहीं लेते चुप नहीं होते, इसलिए अगर आपका बच्चा कुछ कहना चाह रहा है तो उसे ध्यान से सुनें. बच्चे की बात को समझें कि वो क्या कहना चाह रहा है और इसके पीछे क्या कारण है. अगर इस दौरान बच्चा कुछ गलत बोल रहा है तो उसे प्यार से समझाएं. उसे बताएं कि कौन सी बात कब, कहां और कैसे बोलनी चाहिए.More Related News













