
Parcel Scams से सावधान: मुंबई की डॉक्टर को फेक पुलिस वाले ने लगाया चूना, ऐसे लूटे 7 लाख
AajTak
Parcel Scams In India: मुंबई की डॉक्टर फेक पार्सल स्कैम का शिकार हो गईं. पहले डॉक्टर को कुरियर कंपनी की तरफ से एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने बताया कि उनके नाम से एक पार्सल मिला है, जिसमें कई गैरकानूनी आइटम है. इसके बाद विक्टिम के बैंक अकाउंट से 7 लाख रुपये उड़ा लिए. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि साइबर क्रिमिनल्स कितनी चालाकी से काम करते हैं कि वे बड़े-बड़े डॉक्टर तक को चूना लगा देते हैं. दरअसल, साइबर फ्रॉड के केस में एक सीनियर महिला डॉक्टर शिकार हो गईं और उन्हें काफी बड़ा चूना लगा है.
दरअसल, मुंबई के KEM अस्पताल में काम करने वाले सीनियर डॉक्टर Dr Blessy Esther को 29 फरवरी को एक अनजान नंबर से कल आया. उसने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया.
कॉलर ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक पार्सल की पहचान की है. इस पार्सल में 5 पासपोर्ट, तीन केडिट कार्ड 140 ग्राम दवाईयां, कपड़े और लैपटॉप मौजूद है. इस पार्सल का संबंध महिला डॉक्टर से है.
इसके बाद विक्टिम के पास साइबर पुलिस का कॉल आया, जिसने डॉक्टर से इस मामले में सवाल किए. हालांकि डॉक्टर ने मना किया कि वह पार्सल उसका नहीं है.
यह भी पढ़ें: एक फोन कॉल, 3 महीने और 7 करोड़ की ठगी... राजस्थान की महिला से साइबर फ्रॉड की सनसनीखेज कहानी
महिला डॉक्टर के साथ फेक पुलिस वाले बनकर वीडियो कॉल किया. इस दौरान विक्टिम डॉक्टर महिला को मुंबई पुलिस का लोगो भी नजर आया. वीडियो कॉल के दौरान डॉक्टर को बताया कि उनके नाम से कई फेक बैंक अकाउंट हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








