
Paranormal Activity: कैमरे में कैद हुई बच्चे के बेड के पास की अजीब घटना, लोग कह रहे वहां भूत था
Zee News
कई बार कैमरे में ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं, जो पारलौकिक (Paranormal) लगती हैं. यानी कि उनका संबंध भूत-प्रेत से जुड़ा हुआ लगता है. ऐसा ही एक मामला एक छोटे बच्चे के साथ हुआ है.
यूएसए: छोटे से बच्चे के साथ हुई एक अजीब घटना का वीडियो टिकटॉक (TikTok Video) पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग किसी असामान्य गतिविधि (Paranormal Activity) या असामान्य चीज की उपस्थिति से जोड़ कर देख रहे हैं. यह बच्चा कमरे में कॉट (Child on Cot) पर सो रहा था, उसी दौरान वहां लगे कैमरे में यह घटना कैद हो गई. बच्चे की मां ने इस घटना का वीडियो (Video) शेयर किया है, जिसे देखकर वह खासी परेशान हो गई थी. इस वीडियो को अब तक 9 मिलियन यानी कि 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी मां एरिका डेनियल ने अपने बेबी मॉनिटर से फुटेज साझा करते हुए लिखा 'हमारे घर में कुछ असामान्य चीजें होती हैं.' इस वीडियो में एरिका का बेटा अचानक उठता है और फिर उसका चेहरा एक अलग तरह की लाइट से ढंक जाता है. यह लाइट कैमरे के सामने तैरती रहती है और दीवार के किनारे जाकर ऊपर की ओर चली जाती है. दूसरी वीडियो क्लिप में फिर से ऐसा ही होता है. उस समय बच्चा गहरी नींद में सो रहा होता है और उसका पिता उसे जगाने के लिए जाता है. इस वीडियो में एक बार फिर बच्चे के चेहरे के सामने वैसी ही लाइट दिखती है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



