
Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी है आज, जानें पूजन का मुहूर्त और पारण का समय
AajTak
Papankusha Ekadashi 2024: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है. सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है और यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. 13 अक्टूबर यानी आज पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है.
Papankusha Ekadashi 2024: आज पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है. सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है और यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हैं. पापांकुशा का अर्थ है पाप पर अंकुश लगाना. मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति जीवन भर में किए गए सभी पापों से मुक्ति पाता है. चलिए जानते हैं कि पापांकुशा एकादशी के पूजन का मुहूर्त और पारण का क्या समय है.
पापांकुशा एकादशी शुभ मुहूर्त (Papankusha Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)
पापांकुशा एकादशी की तिथि 13 अक्टूबर यानी आज सुबह 09 बजकर 08 मिनट से शुरू हो रही है और तिथि का समापन 14 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर होगा.
पापांकुशा एकादशी का पारण 14 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 40 मिनट तक होगा.
पापांकुशा एकादशी पूजन विधि (Papankusha Ekadashi Pujan Vidhi)
पापांकुशा एकादशी के दिन गरुड़ पर विराजमान भगवान विष्णु के दिव्य रूप की पूजा की जाती है. इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि कार्य से निवृत्त होकर के व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद कलश की स्थापना करके उस पर भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान पद्मनाभ की प्रतिमा रखें. अगर उनकी प्रतिमा न हो तो उनका चित्र भी रख सकते हैं और यदि वो भी ना हो तो भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर रखकर पूजा करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










