
Pangong में China के पुल पर आया MEA का बयान, कहा- लोकेशन पर सस्पेंस
AajTak
China Encroachment In Ladakh: लद्दाख के पेंगॉन्ग में चीनी निर्माण की सेटेलाइट तस्वीर के मामले में विदेश मंत्रालय का बयान आया है. हालांकि, मंत्रालय ने पुल की लोकेशन और बाकी बातों के बारे में रक्षा मंत्रालय से जानकारी लेने के लिए कहा है.
लद्दाख में पेंगॉन्ग लेक पर चीन के पुल निर्माण को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान आ गया है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पुल से संबंधित रिपोर्ट देखी है. हालांकि, मंत्रालय ने पुल की लोकेशन को लेकर कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि ठीक-ठीक नहीं बताया जा सकता कि यह पुल कहां पर है. इसकी जानकारी सिर्फ रक्षा मंत्रालय ही दे सकता है.
बता दें कि हाल ही में कुछ नई सेटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ था कि चीन एक बार फिर एलएसी पर अपना दबदबा बढ़ाने का प्लान तैयार कर रहा है. पेंगॉन्ग झील पर चीन ने एक पुल पहले ही बनाया हुआ है, उसी के बगल में एक चौड़ा प्लैटफॉर्म बनाया जा रहा है, जो आगे एक पुल में तब्दील होने वाला है.
मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि LAC को लेकर चीन से बातचीत जारी है. भारत ने अपना पक्ष रख दिया है. उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने की जरूरत है. दोनों देश संकल्प के बिना आगे नहीं बढ़ सकते. सीमा से जुड़े मुद्दे के समाधान के बिना संघर्ष को सुलझाया नहीं जा सकता है.
चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों पर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दूतावास ऐसे भारतीय छात्रों की सूची बना रहा है, जो चीन में पढ़ाई कर करने के बावजूद चीन नहीं जा पा रहे हैं. बागची ने कहा कि हम चीनी पक्ष पर दबाव डालेंगे की वह छात्रों को आने की अनुमति दे ताकि उन्हें कोई खामियाजा न भुगतना पड़े.
तिब्बत के नेताओं से अमेरिकी अफसर की मुलाकात

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









