
Panchang 17 February 2026: 17 फरवरी भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण और पंचक भी, देखें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग
ABP News
Hindi Panchang 17 february 2026: आज 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या और अग्नि पंचक भी है. आज का मुहूर्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल, ग्रहों की स्थिति. जानें क्या करें, क्या न करें.
Hindi Panchang 17 फरवरी 2026: आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या, सूर्य ग्रहण और अग्नि पंचक भी लग रहे हैं. मंगलवार होने से इस दिन भौमवती अमावस्या होगी. पितरों की पूजा और मांगलिक दोष से मुक्ति पाने के लिए ये दिन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.
साल का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन कुंभ राशि में लग रहा है लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा. साथ ही आज से पंचक शुरू हो रहे हैं ऐसे में अगले 5 दिन तक कोई भी मांगलिक कार्य, नई चीजों की खरीदारी, नया काम शुरू न करें.
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
अंटार्कटिका महाद्वीप और दक्षिणी महासागर के आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में दिखेगा. वहीं, आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका , दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अटलांटिक महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर तथा अंटार्कटिका के अन्य भागों में दिखेगा.













