
Panchak 2023: कल फाल्गुन अमावस्या के साथ पंचक की शुरुआत, जानें ये शुभ है या अशुभ
AajTak
Panchak 2023: इस बार फाल्गुन अमावस्या पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. फाल्गुन अमावस्या के साथ आज पंचक की शुरुआत भी हो रही है. चूंकि इस पंचक की शुरुआत सोमवार से हो रही है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाएगा.
Panchak 2023: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. इस बार फाल्गुन अमावस्या पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. फाल्गुन अमावस्या के साथ पंचक की शुरुआत हो रही है. चूंकि ये पंचक सोमवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाएगा. आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के साथ शुरू हो रहे पंचक में कौन से कार्य वर्जित होते हैं.
क्या होते हैं पंचक? पंचक पांच दिन की वो अवधि होती है, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करता है. इसके बाद जब चंद्रमा शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के चार पदों पर गोचर करता है तो इसे पंचक कहा जाता है. सरल भाषा में कहें तो जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है तो इसे पंचक कहते हैं.
ज्योतिष शास्त्र में पंचक की अवधि को बहुत ही अशुभ माना जाता है. ऐसा कहते हैं कि पंचक काल में यदि किसी इंसान की मौत हो जाए तो उसकी मृत्यु के बाद घर-परिवार के सदस्यों या फिर उस क्षेत्र के लोगों पर मृत्यु का संकट मंडराने लगता है. इसलिए पंचक को बहुत ही अशुभ मानते हैं. हालांकि सारे पंचक अशुभ नहीं होते हैं. राज पंचक की शुरुआत सोमवार से होती है और इस पंचक को उन सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है जो दैनिक जीवन में किए जा सकते हैं.
जबकि रोग पंचक, मृत्यु पंचक और चोर पंचक जातकों की मुश्किल बढ़ाने का काम करते हैं. जब ये पंचक लगते हैं तो कुछ विशेष कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए.
1. शादी-विवाह- पंचक का अशुभ काल शुरू होने के बाद विवाह, मुंडन और नामकरण संस्कार आदि कार्यक्रम वर्जित माने जाते हैं. पंचक में ऐसे कार्यों को टाल देना ही बेहतर होता है.
2. उधार से बचें- पंचक काल में व्यापार के लिए कभी पैसे उधार नहीं लेने चाहिए. लेकिन अगर ऐसा करना जरूरी हो तो कार्य के आरंभ से पहले माता लक्ष्मी की पूजा करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










