
Palmistry: इस उंगली के नीचे हो खड़ी रेखा तो खूब होता है नाम, सफलता खुद चूमेगी कदम
AajTak
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली में एक खास रेखा ये बताती है कि व्यक्ति को जीवन में कितना नाम और यश मिलेगा. जिन लोगों के हाथों पर ये रेखा होती है, प्रसिद्धि खुद आकर उनके कदम चूमती है. आइए आज आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
आपने ऐसे कई लोगों को जानते होंगे जिन्हें जीवन में बहुत ज्यादा नेम और फेम मिलता है. हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली में एक खास रेखा ये बताती है कि व्यक्ति को जीवन में कितना नाम और यश मिलेगा. जिन लोगों के हाथों पर ये रेखा होती है, प्रसिद्धि खुद आकर उनके कदम चूमती है. आइए आज आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
हथेली पर सूर्य पर्वत हाथ में अनामिका अंगुली (रिंग फिंगर) के नीचे का स्थान सूर्य पर्वत का होता है. इस जगह से कुंडली में सूर्य की स्थिति देखी जाती है. इसी स्थान से पता चलता है कि व्यक्ति को जीवन में कितना नाम और यश मिलेगा. व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य का पता भी इसी पर्वत से लगाया जा सकता है.
नेम-फेम के बारे में कैसे जानें? अनामिका अंगुली के नीचे इस पर्वत का उठा होना हमेशा लाभकारी माना जाता है. अगर ऐसा हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इस पर्वत पर एक सीधी रेखा हो तो राजकीय सेवा के बेहतर योग बनते हैं. पर्वत पर दोहरी रेखा व्यक्ति विशेष की उन्नति का संकेत देती है. ऐसे लोग जीवन में सर्वोच्च ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं.
पर्वत पर अल-अलग चिन्हों का अर्थ हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर इस पर्वत पर तिल हो तो इंसान को बहुत बदनामी मिल सकती है. पर्वत पर वलय हो तो व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही स्वास्थ्य की समस्याएं भी हो जाती हैं. इस पर क्रॉस का होना भी अच्छा नहीं है. इस पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति की शोहरत बढ़ती है. इससे व्यक्ति को अपार नाम और यश मिलता है.
सूर्य पर्वत खराब हो तो क्या करें? अगर हथेली पर सूर्य पर्वत खराब अवस्था में हो तो प्रातःकाल अपनी दोनों हथेलियों को जरूर देखें. अनामिका अंगुली से कंठ पर तिलक लगाएं.च. अनामिका अंगुली में तांबे का छल्ला धारण करें. नित्य प्रातः 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें. एक रक्तमणि (गार्नेट) जरूर धारण करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










