
Palestine से जंग में Israel को मिला America का साथ, Netanyahu से बोले Biden, ‘आपको अपनी सुरक्षा का हक’
Zee News
अमेरिका ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष को खत्म कराने की कोशिश भी शुरू कर दी है, लेकिन जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए लगता नहीं कि ये जंग जल्द खत्म होने वाली है. इजरायल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब वह अपने ऊपर हुए एक-एक हमले का बदला नहीं ले लेता वह खामोश नहीं बैठेगा.
वॉशिंगटन: इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के बीच जारी जंग पर अमेरिका (America) का बयान भी सामने आ गया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने इजरायल का पक्ष लेते हुए कहा है कि उसे अपनी सुरक्षा का पूरा हक है. एक तरह से बाइडेन ने यह साफ कर दिया है कि वह इजरायल के साथ हैं और यदि भविष्य में दो देशों की यह लड़ाई वैश्विक रूप लेती है, तो यूएस इजरायल के समर्थन में खड़ा होगा. इससे पहले तुर्की ने फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो जाएगा, लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का हक है. जब आपकी सीमा में हजारों की संख्या में रॉकेट आ रहे हों तो आपको अपनी रक्षा के लिए कदम उठाने होंगे. बाइडेन ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ फोन पर बातचीत भी की है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



