
Pakistani Terrorist Arrested: दिल्ली से गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया
ABP News
Pakistani Terrorist Arrested: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार पाकिस्तानी संदिग्ध आतंकी मोहम्मद अशरफ को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
Pakistani Terrorist Arrested: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली को दिल्ली की अदालत ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले पुलिस ने बताया था कि अशरफ के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र हासिल किया. वह भारतीय नागरिक के तौर पर रह रहा था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












