
Pakistan Political Crisis: किसी को सेना ने हटा दिया, कोई हुआ बर्खास्त... PAK का हर PM कार्यकाल पूरा करने में रहा नाकाम
AajTak
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में एक बार फिर से इतिहास खुद को दोहराता हुआ दिख रहा है. प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है और विपक्ष उनकी सरकार जाने का दावा कर रहा है. पाकिस्तान के अब तक के इतिहास में एक भी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ है जो 5 साल का कार्यकाल पूरा कर पाया हो.
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में एक बार फिर से 'तख्तापलट' होने जा रहा है. 2018 में चुनकर आए इमरान खान की प्रधानमंत्री की कुर्सी पर खतरा बढ़ता जा रहा है. उनके खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है. अपने भी साथ छोड़कर जा रहे हैं. इमरान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज पाकिस्तानी संसद नेशनल असेंबली में बहस होनी है और 3 अप्रैल को इस पर वोटिंग होगी.
इमरान खान दावा कर रहे हैं कि वो अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन विपक्ष ने उनके खिलाफ ऐसा गणित बैठाया है कि उनका कार्यकाल भी बाकी प्रधानमंत्रियों की तरह समय से पहले ही खत्म होता नजर आ रहा है.
पाकिस्तान के इतिहास में आज तक कोई भी प्रधानमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान इकलौते ऐसे नेता हैं जो सबसे लंबे समय तक पद पर रहे. लियाकत अली खान 4 साल 2 महीने तक प्रधानमंत्री रहे थे. पाकिस्तान में तीन बार सेना तख्तापलट कर चुकी है तो किसी प्रधानमंत्री की सरकार को बर्खास्त कर दिया गया है. एक प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई थी, तो किसी को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया. जानते हैं पाकिस्तान के इतिहास के अब तक के प्रधानमंत्रियों को कैसे पद से हटाया गया?
कैसे किसकी सरकार गिरी?
1. लियाकत अली खान | 15 अगस्त 1947 से 16 अक्टूबर 1951
पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान 4 साल 2 महीने तक पद पर रहे. लियाकत रावलपिंडी के कंपनी बाग में जब रैली कर रहे थे, तब उनकी हत्या कर दी गई थी. उनके सम्मान में इस जगह का नाम लियाकत बाग रखा गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








