
Pakistan PM Vs Army Chief: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा आमने सामने, इस वजह से तकरार
ABP News
Pakistan PM Vs Army Chief: इमरान खान सरकार और पाकिस्तान सेना के बीच नए ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम की नियुक्ति को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है.
Pakistan PM Vs Army Chief: पाकिस्तान में एक बार फिर सरकार और सेना आमने-सामने आ खड़ी हुई है. एबीपी न्यूज़ को मिली उच्च सूत्रों से जानकारी के मुताबिक इमरान सरकार और पाकिस्तान सेना के बीच नए ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम की नियुक्ति को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में नियुक्त किए गए नए ISI प्रमुख की नियुक्ति पर रोक लगा दी है.
सूत्रों के मुताबिक इमरान खान लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद को ही ISI प्रमुख के पद बने रहने देना चाहते थे, मगर 6 अक्टूबर को ही पाकिस्तान सेना ने बिना प्रधानमंत्री इमरान खान की मर्ज़ी के लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को ISI का नया प्रमुख घोषित कर दिया था. बस यही बात इमरान खान को नागवार गुज़री. गौरतलब है कि अमूमन ISI प्रमुख की नियुक्ति की घोषणा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से की जाती है, मगर इस बार पाकिस्तान सेना ने स्वतः ही इस फैसले का ऐलान कर दिया था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












