
Pakistan Gold Rate: भारत ही नहीं... पाकिस्तान में भी सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम का भाव 3 लाख के पार
AajTak
Gold Rate In Pakistan: भारत में जहां एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर मंगलवार को सोने ने इतिहास रच दिया, तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इसकी कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं.
सोने की कीमतों (Gold Rate) ने भारत में इतिहास रचते हुए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को गोल्ड प्राइस ने ये ऐतिहासिक स्तर छुआ. लेकिन Gold ने सिर्फ भारत में ही रिकॉर्ड नहीं तोड़े हैं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी ये नई बुलंदियों को छूता जा रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश में गोल्ड रेट 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया है.
कल भारत में रचा था Gold ने इतिहास सबसे पहले बताते हैं भारत में गोल्ड की कीमतों (Gold Rate In India) में आए उछाल के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, मंगलवार सुबह घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. इसमें 3 फीसदी GST और ज्वेलर्स द्वारा लिए जाने वाले मेकिंग चार्ज को जोड़कर देखें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate एक लाख रुपये के पार निकल जाता है.
PAK में सोना तोड़ रहा रिकॉर्ड अब पाकिस्तान में सोने के भाव के बारे में बताते हैं, तो एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ऑल पाकिस्तान सर्राफा जेम्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बताया कि टैरिफ टेंशन से छिड़े ट्रेड वॉर के बीच सोना लगातार रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है. बीते मंगलवार को पाकिस्तान में सोने की कीमतें लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गईं. 24 कैरेट गोल्ड प्रति तोला 379,150 रुपये पर पहुंच गई, जबकि 10 ग्राम का भाव 3,25,065 पाकिस्तानी रुपये दर्ज किया गया. इससे पहले सोमवार को 1 Tola Gold Price 3,57,800 पाकिस्तानी रुपये था.
ग्लोबल टेंशन ने सोने के दाम में लगाई आग गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से छिड़ी ट्रेड वॉर में अमेरिका-चीन आमने-सामने हैं और इससे ग्लोबल टेंशन बढ़ गई है और वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर चिंताओं के कारण दुनियाभर में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, जबकि कमजोर डॉलर ने इसे और भी बढ़ावा दिया है. बता दें कि डॉलर इंडेक्स ने सोमवार को 3 साल का निचला स्तर छू लिया था.
एक्सपर्ट्स ने बताई ये वजह रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट स्ट्रेटिजिस्ट येप जून रोंग ने कहा, 'मूल रूप से, बाजार अमेरिकी टैरिफ तनाव (US Tariff Tension) और महंगाई से जुड़ी चिंताओं से प्रभावित, बढ़े हुए भू-राजनीतिक जोखिमों को ध्यान में रखकर मूल्य निर्धारण कर रहे हैं. बता दें कि ट्रंप ने बीते 2 अप्रैल को दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) का ऐलान किया था, जिसके बाद खुद अमेरिका से लेकर एशिया तक के शेयर बाजारों में भूचाल देखने को मिला था. हालांकि, ट्रंप प्रशासन बाद में कुछ देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत भी दी थी.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










