
Pakistan के कॉलेजों में कट्टरता का 'क्रैश कोर्स', PM Imran के मंत्री ने ही खोली पोल
AajTak
पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन ना भारत है. ना अमेरिका. पाकिस्तान ही खुद का दुश्मन है. ये बात खुद पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी का मानना है. इस्लामाबाद में हुए Charter Of Peace कॉन्फ्रेंस में फवाद चौधरी ने इमरान सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि कट्टरवाद ही पाकिस्तान का दुश्मन है. फवाद चौधरी के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार कट्टरवाद से निपटने के लिए तैयार ही नहीं है. फवाद चौधरी ने तो यहां तक कहा कि पाकिस्तान में कट्टरवाद की जो पौध आज सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है. वो मदरसे से नहीं निकली बल्कि पाकिस्तान के सामान्य स्कूल-कॉलेजों से पढ़कर आई है. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









