
Pakistan: अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे इमरान खान, 9 अप्रैल को होगी सदन में वोटिंग
AajTak
Pakistan News:
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को तगड़ा झटका दिया है. अब आखिरकार पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) नेता को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना ही पड़ेगा. गुरुवार रात शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के फैसले को पलट दिया और संसद भंग के फैसले को भी रद्द कर दिया. अब 9 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे सदन में अविश्ववास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जाएगी.
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करना असंवैधानिक था. अदालत ने नेशनल असेंबली को बहाल कर दिया है और नौ अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि सभी सदस्य वोटिंग में भाग लें.
इस फैसले को लेकर विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा, पाकिस्तान के लोगों की दुआ कुबूल हुई. इस फैसले से पाकिस्तान बच गया है.
बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव से सरकार को गिराने की विदेशी साजिश से जुड़े होने का हवाला देते हुए नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने रविवार को उसे खारिज कर दिया था. इसके कुछ देर बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था.
दरअसल, पाकिस्तान की 342 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में इमरान खान को बहुमत के लिए 172 सीटें चाहिए थीं. विपक्ष का दावा है कि उसके पास 199 सांसदों का समर्थन है. यानी इमरान खान सदन में बहुमत खो चुके हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









