
PAK vs ENG, 1st Test Day 5 Highlights: मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ी, पड़ोसी मुल्क ने लगाई शर्मनाक रिकॉर्डों की झड़ी
AajTak
Pakistan vs England 1st Test Day 5 Highlights: इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट में पारी और 47 रनों से हरा दिया है. 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब इंग्लैंड की टीम 1-0 आगे हो गई है. हैरानी की बात यह रही कि पहली पारी में पाकिस्तान ने 500 प्लस का स्कोर खड़ा किया था.
Pakistan vs England 1st Test 2024 Multan Scorecard: पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में पहली पारी में 500 प्लस से का स्कोर बनाया, इसके बावजूद उसे मैच के पांचवें दिन (11 अक्टूबर) को पारी और 47 रनों से हार मिली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने अंग्रेज गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया. टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 823/7 पर घोषित की. जो टेस्ट इतिहास का चौथा बड़ा एक पारी का स्कोर था. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे.
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने लगातार छठा टेस्ट मैच हारा है. पाकिस्तान टेस्ट इतिहास की पहली टीम बन गई, जो 500 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद टेस्ट मैच हार गई हो. पाकिस्तान ने दिसंबर 2023 के बाद से अपने आखिरी छह टेस्ट मैच गंवाए हैं. यह टीम की पिछले ग्यारह टेस्ट मैचों में सातवीं घरेलू हार भी है, शेष चार ड्रॉ रहे हैं. मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में अब्दुल्लाह शफीक (102), कप्तान शान मसूद (151) और सलमान आगा (104 नाबाद) ने शानदार बल्लेबाजी की.
The first team in Test history to concede over 500 in the first innings, and end up winning by an innings... 🇵🇰 #PAKvENG 🏴 | #EnglandCricket pic.twitter.com/N2Ey1dCYVL
जवाब में इस मैच में इंग्लैंड ने काउंटर अटैक करते हुए पहली पारी में हैरी ब्रूक ने 317 रनों की धमाकेदारी पारी खेली. वहीं जो रूट ने धमाकेदार दोहरा शतक जड़ते हुए 262 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 823/7 रन पर घोषित की. इसके साथ ही टेस्ट मैच में 800 प्लस स्कोर 3 बार बनाने वाली बनाने वाली इंग्लैंड विश्व क्रिकेट की इकलौती टीम भी बन गई.
इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने मैच के चौथे दिन (10 अक्टूबर) को दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू की तो उनकी टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई. जब दिन का खेल खत्म हुआ पाकिस्तानी टीम 152/6 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद मैच के अंतिम दिन पाकिस्तान की टीम 220 रनों पर सिमट गई. इस तरह उसे पारी और 47 रनों से हार मिली.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











