
PAK से कही आतंकी हाफिज सईद को सौंपने की बात? सवाल पर पहली बार बोला भारत
AajTak
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सईद भारत में कई मामलों में वांटेड है. संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है. हमने सईद को भारत को सौंपने की पाकिस्तान सरकार से मांग की है ताकि भारत में उस पर मुकदमा चलाया जा सके. साथ ही इस संबंध में उचित दस्तावेज भी पाकिस्तान को सौंपे हैं.
पाकिस्तान में अगले साल आठ फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर भारत ने आधिकारिक तौर पर बयान दे दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का कहना है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है.
बागची ने कहा कि सईद भारत में कई मामलों में वांटेड है. संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है. हमने सईद को भारत को सौंपने की पाकिस्तान सरकार से मांग की है ताकि भारत में उस पर मुकदमा चलाया जा सके. साथ ही इस संबंध में उचित दस्तावेज भी पाकिस्तान को सौंपे हैं.
हाफिज के बेटे के चुनाव लड़ने पर भारत का रुख
बागची ने कहा कि हम किसी अन्य देश की चुनावी प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. हालांकि, चुनावों में चरमपंथी और कटट्पंथी तत्वों की भागीदारी पाकिस्तान में कोई नई बात नहीं है. इस तरह के घटनाक्रमों के हमारे क्षेत्र की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं.
कतर मामले पर क्या बोला भारत?
बागची ने कहा कि कतर में भारत के आठ पूर्व अधिकारियों की फांसी की सजा को कम करने को लेकर अभी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है. हमें सबसे पहले इस फैसले को देखना होगा. इसके बाद हम हमारी लीगल टीम से इस पर चर्चा करेंगे. यह मामला काफी संवेदनशील है. हम इस पर अधिकारियों के परिवारों से भी चर्चा करेंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








