
PAK सेना का बड़ा दुस्साहस! LoC पार करने की कोशिश की तो भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा, 4-5 घुसपैठिए मारे गए
AajTak
पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर बड़ा दुस्साहस किया है और नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश की है. हालांकि, भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला और गोलीबारी की, जिसमें 4-5 घुसपैठिए मारे गए हैं. यह पूरा मामला पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके का है.
भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों पर ला लिया है. मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश की है. हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम कर दिया.
सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश की तो भारतीय सेना ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें 4-5 घुसपैठियों को मार गिराया. सेना ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में घुसपैठ की कोशिश की गई है.
पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन
मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी साइड को भारी नुकसान हुआ है. हाल के महीनों में यह पहली बार है जब सेना ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की पुष्टि की है. इस साल फरवरी की शुरुआत में कृष्णा घाटी सेक्टर में इसी तरह की क्रॉस-फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं.
भारतीय सेना ने कहा कि हमारी तरफ से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पूरे दिन रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही और भारतीय सेना कृष्णा घाटी क्षेत्र में पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
पाकिस्तान सेना ने की गोलीबारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








