
PAK समर्थित नारे लगाने वाले सांसद अकबर लोन को SC ने लगाई फटकार, भारत के प्रति निष्ठा का हलफनामा मांगा
AajTak
अकबर लोन पर कश्मीरी पीड़ितों के संगठन रूट इन कश्मीर ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि अकबर लोन को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखने को लेकर हलफनामा दाखिल करना चाहिए.
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में 15वें दिन की सुनवाई नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए खासी मुश्किल साबित हुई. संविधान पीठ ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता और याचिकाकर्ताओं में से एक अकबर लोन को हलफनामा दाखिल कर ये स्वीकार करते हुए ऐलान करने के लिए कहा कि उनकी निष्ठा भारत के संविधान और संप्रभुता में है. वह जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते हैं.
15वें दिन की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन से हलफनामा दिए जाने की मांग की. CJI ने केंद्र से कहा कि जब आप अपना जवाब देंगे, उस दौरान इस मसले को भी सुनेंगे.
दरअसल, अकबर लोन पर कश्मीरी पीड़ितों के संगठन रूट इन कश्मीर ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. अब लोन अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को कमजोर करने के केंद्र सरकार के कानूनी विधान को चुनौती देने वाले प्रमुख याचिकाकर्ता हैं.
संविधान पीठ में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत हैं. सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि अकबर लोन को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखने को लेकर हलफनामा दाखिल करना चाहिए. उन्हें हलफनामे मे ये भी कहना चाहिए कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद का विरोध करते हैं. ये कोई आम आदमी नहीं हैं ये सांसद है. अगर अदालत इसपर कुछ नहीं करेगी, तो दूसरों को प्रोत्साहन मिलेगा.
दरअसल पिछले शुक्रवार को कश्मीर के विस्थापित कश्मीरी पंडितों की संस्था पुनुन कश्मीर की तरफ से अदालत में अर्जी दाखिल कर लोन के बारे मे बताया गया था और अदालत से उनके जम्मू कश्मीर को लेकर दिए गए कई विवादित बयानों पर हलफनामा दाखिल करने की मांग की गई थी.
केंद्र की तरफ़ से केएम नटराज ने चार बिंदुओं पर दलील देते हुए CJI की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया कि धारा 370 एकमात्र ऐसा प्रावधान है, जिसमें खुद ही खत्म हो जाने की व्यवस्था है. दूसरा, अनुच्छेद 370 किसी भी प्रकार का अधिकार प्रदान नहीं करता. तीसरा, अनुच्छेद 370 का लागू रहना भेदभावपूर्ण है और मूल ढांचे के विपरीत है. जहां तक धारा-370 का सवाल है, तो संघवाद के सिद्धांत के तहत कड़े अर्थों में इसका कोई अनुप्रयोग नहीं है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







