
PAK खिलाड़ी हारिस रऊफ पर ICC का एक्शन, काटी गई मैच फीस, 'गन सेलिब्रेशन' पर फरहान को फटकार
AajTak
साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश हुए थे. इसके बाद आईसीसी ने दोनों पर एक्शन लिया है. रऊफ ने सुपर-चार मुकाबले के दौरान विमान गिराने जैसे इशारे किए थे. वहीं साहिबजादा ने गन सेलिब्रेशन किया था.
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर-चार मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज हरिस रऊफ और साहिब जादा फरहान सुर्खियों में रहे थे. हारिस रऊफ ने भारत के सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ गाली गलौज की थी. साथ ही हारिस ने आपत्तिजनक इशारे किए थे.
वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबाजादा फरहान ने मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था. अब हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान पर आईसीसी ने एक्शन लिया है. आईसीसी ने हारिस पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा है. वहीं साहिबजादा को फटकार लगी है.
टूर्नामेंट सूत्रों के अनुसार मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर पाकिस्तानी टीम होटल में सुनवाई पूरी की. दोनों खिलाड़ी (हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान) व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में शामिल हुए, जबकि उनके जवाब लिखित रूप में भी दिए गए. पाकिस्तानी टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी इस दौरान साथ में थे.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ अंतरराषट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) में शिकायत की थी. रिपोर्ट के मुताबिक रऊफ ने भारतीय दर्शकों का मज़ाक उड़ाते हुए 'गिरते विमान का इशारा किया था, जबकि फरहान का सेलिब्रेशन भी भारतीय टीम को आपत्तिजनक लगा. पाकिस्तान और भारत अब रविवार को एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












