
Painting on Coffee: कुछ ही पलों में कॉफी के झाग पर किसी की भी तस्वीर बना देती हैं जोधपुर की अनुराधा
ABP News
राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली अनुराधा कॉफी के झाग पर कलरफुल पेंटिंग बनाने में माहिर है. बहुत सारी तस्वीर बनाकर कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. इसके साथ-साथ बच्चों को क्लास भी दे रही हैं.
Painting on Coffee Froth: देश में कलाकारों की कमी नहीं है. खासतौर से पेंटिंग के कलाकार अपने हाथों की कला से किसी की भी तस्वीर बना देते हैं. ऐसे कलाकारों को आपने भी देखा होगा, लेकिन आज हम आपको खास तरह का टैलेंट रखने वाली अनुराधा अरोड़ा से मिलवा रहे हैं, जो कॉफी पर कलरफुल पेंटिंग बनाने में माहिर हैं. इसके लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं. अनुराधा कुछ ही पलों में कॉफी से भरे प्याले में उसके झाग पर किसी भी व्यक्ति की पेंटिंग बना देती हैं और लोग इनकी कला को देखकर हैरान रह जाते हैं.
राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली अनुराधा ने इस तरह के खास टैलेंट की शुरुआत लॉकडाउन में की थी. अब लाइव पोट्रेट बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं. वहीं कॉफी के झाग पर बहुत सारी तस्वीर बनाकर वह कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. अनुराधा अरोड़ा ने एबीपी न्यूज़ के सामने कुछ ही समय में कॉफी के झाग पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी बना दी. वहीं दूसरे प्याले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर भी कुछ ही पलों में बना दी.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












