
Pahalgam Attack News: पहलगाम हमले को लेकर सरकार ने कल बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों से की बात
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान गई, सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर राजनीतिक दलों को जानकारी देंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने भी बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक की.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसकी अध्यक्षता कर सकते हैं. सरकार की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह और विदेशमंत्री एस जयशंकर सर्वदलीय बैठक में ब्रीफ करेंगे. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह और सिंह इस मुद्दे पर विभिन्न दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने मांग की थी कि सरकार को इस मुद्दे पर सभी दलों की बैठक बुलानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा की तारीफ करने वाला युवक बोकारो से गिरफ्तार
राजनाथ सिंह पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले के बारे में विभिन्न दलों के नेताओं को जानकारी दे सकते हैं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई. बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय में नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए सबसे बड़े आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की.
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack Hindi News: पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 5 बड़े फैसले बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त फैसले लिए गए. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद थे.
बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी दी. सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाएगा. इस कदम से दोनों देशों के बीच सीमित रूप से होने वाली आवाजाही भी पूरी तरह से रुक जाएगी. कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में लिए गए दूसरे बड़े फैसले के तहत भारत ने पाकिस्तान में मौजूद अपने दूतावास को बंद करने का निर्णय लिया है. यह फैसला भारत-पाकिस्तान के कूटनीतिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









