
Padmini Ekadashi 2023: ब्रह्म और इंद्र योग में मनाई जाएगी पद्मिनी एकादशी, जानें मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Padmini Ekadashi 2023: अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहा जाता है. इसका पालन करने से यज्ञ, व्रत और तपस्या का फल मिलता है. जीवन का बड़े से बड़ा संकट टल जाता है. इस बार पद्मिनी एकादशी का शनिवार, 29 जुलाई को पड़ रहा है.
Padmini Ekadashi 2023: वैसे तो साल में कुल 24 एकादशियां होती हैं, लेकिन अधिक मास में एकादशियों की संख्या बढ़ जाती हैं. इस बार अधिक मास होने के कारण कुल 26 एकादशी होंगी. अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहा जाता है. इसका पालन करने से यज्ञ, व्रत और तपस्या का फल मिलता है. जीवन का बड़े से बड़ा संकट टल जाता है. इस बार पद्मिनी एकादशी का शनिवार, 29 जुलाई को पड़ रहा है.
पद्मिनी एकादशी की तिथि (Padmini Ekadashi 2023) हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 जुलाई दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 29 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 05 बजे तक होगा. ऐसे में पद्मिनी एकादशी व्रत 29 जुलाई को रखा जाएगा.
पद्मिनी एकादशी पर शुभ योग (Padmini Ekadashi 2023 Shubh Yog) इस साल पद्मिनी एकादशी पर दो बड़े ही शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन ब्रह्म और इंद्र योग रहेंगे. 28 जुलाई को सुबह 11.56 बजे से 29 जुलाई की सुबह 09.34 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा. इसके बाद 29 जुलाई को सुबह 09.34 बजे से 30 जुलाई को सुबह 06.33 बजे तक इंद्र योग रहेगा.
पद्मिनी एकादशी का पूजा विधि (Padmini Ekadashi 2023 Puja Vidhi) पद्मिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करके पूजा का संकल्प लें. दिनभर भगवान विष्णु और शिव जी की उपासना करें. रात में चार पहर की पूजा करें. पहले पहर में भगवान की पूजा नारियल से, दूसरे पहर में बेल से, तीसरे पहर में सीताफल से और चौथे पहर में नारंगी और सुपारी से करें. अगले दिन सुबह फिर भगवान विष्णु की पूजा के बाद निर्धनों को अन्न या वस्त्र का दान करें.
पद्मिनी एकादशी पर संतान प्राप्ति का उपाय (Padmini Ekadashi 2023 Upay) पद्मिनी एकादशी पर संतान प्राप्ति के लिए पति-पत्नी एकसाथ भगवान कृष्ण की पूजा करें. भगवान को पीले पुष्प और पीला फल अर्पित करें. इसके बाद "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" का यथाशक्ति जाप करें. फिर भगवान से संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें. अर्पित किया हुआ फल पति-पत्नी प्रसाद रूप में ग्रहण करें
पाप नाश करने का उपाय पद्मिनी एकादशी पर रात के समय पूजन की व्यवस्था करें. भगवान के समक्ष एक घी का दीपक जलाएं. इसके बाद भगवद्गीता का पाठ करें या गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें. फिर पापों के प्रायश्चित के लिए प्रार्थना करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










