
OTT पर वेब सीरीज में गाया है गाना, 'ऑपरेशन मालामाल' के लिए सिंगर बन गया कातिल, Video
AajTak
दिल्ली के कृष्णा नगर में 31 मई को मां-बेटी का डबल मर्डर हुआ था. दो में से एक आरोपी सिंगर ने हत्या को लेकर कई चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताईं. उसने बताया कि इस मर्डर को अंजाम देने के लिए उन्होंने एक कोड नेम रखा था, जो कि 'ऑपरेशन मालामाल' था. सिंगर ने बताया कि OTT प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज आने वाली है. उसके लिए उसने गाना भी गाया है.
क्या कोई इतना बेरहम हो सकता है कि चंद पैसों के लालच में किसी की जान ही ले ले? जी हां दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें पैसों का इतना लालच होता है कि वे उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसका ताजा उदाहरण है दिल्ली में हुआ मां-बेटी का डबल मर्डर केस. जिसमें कंप्यूटर टीचर और म्यूजिक कंपोजर ने कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में दो हत्याएं कर दीं. कैसे रची गई पूरी साजिश इस पर एक नजर डालते हैं.
पुलिस का कहना है कि 'OPERATION MALAMAAL' के तहत मां-बेटी की हत्या की साजिश रची गई थी. यह डबल मर्डर लूट के इरादे से किया गया था. मृतका मां-बेटी कृष्णा नगर में रहती थीं. दोनों की हत्या बेटी को कंप्यूटर सिखाने वाले टीचर ने की थी. वो भी अपने सिंगर और कंपोजर भाई के साथ मिलकर.
डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक, 31 मई को दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके के एक घर में 76 वर्षीय महिला राजरानी और उनकी बेटी 39 वर्षीय गिन्नी करार की हत्या कर दी गई थी. मृतक राजरानी आकाशवाणी में काम कर चुकी थीं, वे तबला आर्टिस्ट भी रहीं. उनकी बेटी गिन्नी करार को बोलने और सुनने की समस्या थी. गिन्नी MA Fine Arts कर चुकी थी. घर में ये दोनों ही रहते थे.
गिन्नी की दो और बहने हैं, जो अलग रहती हैं, गिन्नी के पिता का निधन हो चुका है. मृतक राजरानी ने बेटी गिन्नी को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन सर्च करने के बाद कई टीचर रखे थे, जिनमें एक टीचर किशन सिंह भी था. किशन कंप्यूटर क्लास लेता था.
वारदात को अंजाम देने के लिए अंकित को असम से बुलाया किशन ने गिन्नी को कंप्यूटर सिखाने के दौरान गौर किया कि घर की मकान मालकिन के बैंक खाते में लाखों रुपये हैं, तो घर पर भी काफी रुपये हो सकते हैं. ये सोचकर किशन ने राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी की हत्या कर रुपये लूटने की साजिश रची.
इस साजिश में किशन ने अपने दोस्त म्यूजिक कंपोजर अंकित कुमार को असम से बुलाया और रुपयों का लालच देकर उसे हत्या की साजिश में शामिल किया. उसने अंकित की टिकट भी खुद बुक करवाई. अंकित दिल्ली पहुंचा. फिर दोनों ने कई दिन तक पहले रेकी की और फिर मौका पाकर मां-बेटी की हत्या कर दी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









