
OTT पर अगस्त में रिलीज हो रहे हैं ये 5 K-Drama, कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांस का लगेगा तड़का
AajTak
अगस्त 2025 में कई नए और मजेदार K-ड्रामा रिलीज हो रहे हैं, जिसमें थ्रिलर, हॉरर से लेकर कॉमेडी और रोमांस भी देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं उन 5 नए K-ड्रामा के बारे में जो अगस्त में OTT प्लेटफार्मों पर आने वाले हैं.
K-ड्रामा का खुमार दुनिया भर में फैला हुआ है. खासतौर पर युवाओं में इसे लेकर काफी दीवानगी देखने को मिलती है. इसकी स्टोरी और सिनेमैटोग्राफी हर किसी को अपनी ओर खींचती है. अगस्त 2025 में कई नए और मजेदार K-ड्रामा रिलीज हो रहे हैं, जिसमें थ्रिलर, हॉरर से लेकर कॉमेडी और रोमांस भी देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं उन 5 नए K-ड्रामा के बारे में जो अगस्त में OTT प्लेटफार्मों पर आने वाले हैं.
बियॉन्ड द बार (Beyond The Bar) तारीख: 2 अगस्त, 2025 कहां देखें: नेटफ्लिक्स स्टोरी: येओलिम लॉ फर्म में कांग ह्यो मिन (जंग चाए येओन) एक वकील के तौर पर काम करना शुरू करती है. उसके अच्छे काम को फर्म में उसके सीनियर यूं सियोक हून (ली जिन वुक) चुनौती देते हैं. हालांकि उसे वो कानून के तौर-तरीके सिखाते हैं. इन सब के बीच ऑफिस के अंदर दोनों में एक यूनिक रिश्ता बनता है.
द इकोज ऑफ सर्वाइवर्स: इनसाइड कोरियाज ट्रेजेडीज (The Echoes of Survivors: Inside Korea’s Tragedies) तारीख: 15 अगस्त 2025 कहां देखें: नेटफ्लिक्स स्टोरी: कोरियन डॉक्यूमेंट्री द इकोज ऑफ सर्वाइवर्स चार भयानक घटनाओं के बीटीएस में उन लोगों के नजरिए से उतरती है जो बच निकले. 'इन द नेम ऑफ गॉड: अ होली बिट्रेयल' का अगला पार्ट कहे जाने वाले इस शो में उन भयानक चीजों को उजागर किया है, जो आस्था की आड़ में लोगों की जिंदगी बर्बाद करने के लिए दौड़ते है.
ऐमा (Aema) तारीख: 22 अगस्त 2025 कहां देखें: नेटफ्लिक्स स्टोरी: 1980 के दशक में दक्षिण कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री को चलाने वाले चुंगमुरो में देश की सबसे टॉप एक्ट्रेस जंग हुई रान (ली हनी) और एक बार डांसर और सिन जू ऐ (बैंग ह्यो रिन) के बीच मचअवेटेड फिल्म मैडम ऐमा लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए मुकाबला होता है.
ट्वेल्व (Twelve) तारीख: 23 अगस्त 2025 कहां देखें: डिज्नी+ स्टोरी: अच्छाई और बुराई के बीच एक संघर्ष ट्वेल्व बाघ के हीरो ताए सान की कहानी है. जिसका रोल मा डोंग सियोक ने निभाया है. जो अपने जैसे 12 लोगों का लीड करके उन आत्माओं से मुकाबला करता है जो देश पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है.
बोन एपेटिट, महाराज (Bon Appétit, Your Majesty) तारीख: 23 अगस्त 2025 कहां देखें: नेटफ्लिक्स स्टोरी: बोन एपेटिट महाराज एक दक्षिण कोरियाई रोमांस ड्रामा है. जिसमें इम यून-आह और ली चाए-मिन लीड रोल में हैं. इस सीरीज की कहानी एक फ्रांसीसी शेफ येओन जी-यंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फ्रांसीसी कुकिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद अचानक 500 साल पीछे जाकर जोसॉन युग में पहुंच जाती है. वहां उसकी मुलाकात एक शक्तिशाली और सनकी राजा ली हेओन से होती है, जो अपने डिश के टेस्ट के लिए जाना जाता है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










