
Oscars 2024 में बिना कपड़ों के पहुंचे John Cena, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़
AajTak
सोशल मीडिया यूजर्स ने जॉन सीना के इस अवतार को देखने के बाद हैरानी जताई. रेसलर से अभिनेता बने जॉन सीना जब मंच पर पहुंचे, तब वो लगभग नग्न थे. उन्हें देखकर बड़े बड़े स्टार्स हैरान रह गए.
उस वक्त लोग हैरान रह गए जब उन्होंने जॉन सीना को लगभग बिना कपड़ों के देखा. वो 11 मार्च के दिन टॉप पर ट्रेंड कर रहे थे. वो 96वें अकैडमी अवॉर्ड में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर पहुंचे.
लोगों ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर खूब मीम्स शेयर किए हैं. उन्होंने जॉन सीना के इस अवतार को देखने के बाद हैरानी जताई. रेसलर से अभिनेता बने को जॉन सीना को जब मंच पर बुलाया गया, तब वो लगभग नग्न थे.
प्लेकार्ड लेकर पहुंचे जॉन सीना को देख बड़े बड़े स्टार्स हैरत में पड़ गए. हालांकि ये पल उनके लिए यादगार और मनोरंजन भरा रहा है. वो दर्शकों को हंसाने में भी कामियाब रहे. वो प्लेकार्ड से खुद को कवर करते हुए चल रहे थे.
इस दौरान दर्शकों में शामिल लोग जोर जोर से चिल्लाने लगे. लोग खूब हंस भी रहे थे. जॉन सीना की बातें सुनकर लोग जोर जोर से हंसने लगने. इसके बाद उन्होंने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए नॉमिनेट हुए लोगों के नाम का ऐलान किया. इस दौरान होस्ट ने उन्हें एक ड्रेस पहना दी. फिर उन्होंने विजेता के नाम का ऐलान किया.
इस बार का बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर अवॉर्ड 'पुअर थिंग्स' को मिला है. हेयर और मेकअर, प्रोडक्शन डिजाइन और फिर कॉस्ट्यूम डिजाइन के साथ फिल्म को कई अवॉर्ड मिले हैं. ये उस रात की मल्टीपल ऑस्कर विजेता फिल्म बन गई. इस फिल्म को योर्गोस लैंथिमोस ने डायरेक्ट किया है.
फिल्म 8 दिसंबर, 2023 में रिलीज हुई थी. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड एम्मा स्टोन को मिला है. वहीं जॉन सीना ने कहा, 'कॉस्ट्यूम बहुत जरूरी होते हैं. शायद सबसे जरूरी चीज.' क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर सहित 7 ऑस्कर जीते हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










