
Oscars 2021 ने रिकॉर्ड की अब तक की सबसे कम टीवी रेटिंग्स, व्यूअरशिप 10 मिलियन गिरी
AajTak
ऑस्कर्स 2021 को इस साल टीवी पर सबसे कम रेटिंग्स मिलीं. करीब 10 मिलियन व्यूअरशिप गिरे हैं, अभी तक सबसे ज्यादा गिरने वाली टीवी रेटिंग्स में यह रही है. 93वें अकैडमी अवॉर्ड्स टेलीविजन पर केवल 9.85 मिलियन व्यूअरशिप रिकॉर्ड की गई. यह पिछले बार के मुकाबले 58 प्रतिशत कम है.
कोरोना लॉकडाउन के कारण पिछले साल 2020 में ऑस्कर्स अवॉर्ड रद्द कर दिए गए थे, लेकिन इस साल यह हुए. ऑस्कर्स 2021 को इस साल टीवी पर सबसे कम रेटिंग्स मिलीं. करीब 10 मिलियन व्यूअरशिप गिरे हैं, अभी तक सबसे ज्यादा गिरने वाली टीवी रेटिंग्स में यह रही है. 93वें अकैडमी अवॉर्ड्स टेलीविजन पर केवल 9.85 मिलियन व्यूअरशिप रिकॉर्ड की गई. यह पिछले बार के मुकाबले 58 प्रतिशत कम है. क्या हो सकती है इसके पीछे की वजह? कोविड-19 के चलते सभी थिएटर्स बंद हैं. लोगों तक फिल्मों को लेकर कोई जानकारी नहीं पहुंची है. कुछ फिल्में उन्होंने घर पर बैठकर देखी हैं. थिएटर्स खुले भी तो कम सीटों के साथ. दूर-दूर बैठे लोगों को फिल्म देखने में कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं आई. ऑडियंस से भी फिल्मों को काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला. वह ज्यादातर फिल्में एन्जॉय नहीं कर पाए.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










