
Orange Cap Holder IPL Tilte Record: आईपीएल की अनलकी ऑरैंज कैप... खिताब को लेकर हमेशा रुलाया! आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान
AajTak
Orange Cap Holder IPL Tilte Record: आईपीएल का 17वां सीजन अब अपने प्लेऑफ में एंट्री करने जा रहा है. फिलहाल ऑरेंज कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कब्जा जमाया है. उन्होंने अब तक 13 मैचों में सबसे ज्यादा 661 रन बनाए हैं. मगर यहां फैन्स को यह जानकार निराशा होगी कि आईपीएल इतिहास में सिर्फ ऑरेंज कैप जीतना ही खिताब जीतने की गारंटी नहीं होती है.
Orange Cap Holder IPL Tilte Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब अपने प्लेऑफ में एंट्री करने जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली अकेली टीम है. जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में लगभग पहुंच चुकी है. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 19 मई को होगा.
साथ ही अभी ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास है. उन्होंने अब तक 13 मैचों में सबसे ज्यादा 661 रन बनाए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 583 रन बनाए हैं.
मगर यहां फैन्स को यह जानकार निराशा होगी कि आईपीएल इतिहास में सिर्फ ऑरेंज कैप जीतना ही खिताब जीतने की गारंटी नहीं होती है. यह हम नहीं, बल्कि आंकड़े गवाही दे रहे हैं. पिछले 16 सीजन में सिर्फ दो मौके ही ऐसे आए, जब ऑरेंज कैप विजेता ने अपनी टीम को चैम्पियन बनाया.
सिर्फ उथप्पा और ऋतुराज ही कर सके कमाल
सबसे पहले 2014 के सीजन में ऐसा हुआ था, तब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने उस सीजन में 44 की औसत से 660 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. उसी सीजन में गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम चैम्पियन भी बनी थी.
उथप्पा के बाद 6 सीजन तक फिर वही हाल रहा और ऑरेंज कैप विजेता खिलाड़ी अपनी टीम को चैम्पियन नहीं बना सके. मगर 2021 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मिथक को तोड़ा. ऋतुराज ने आईपीएल 2021 में 45.35 के एवरेज से 635 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











